Wednesday, September 21, 2016

Junbishen 749



ग़ज़ल 

(आख़री ग़ज़ल , लंदन में कही) 

कहा इस्म आज़म की तशरीह कर ,
कहा लाइलः की इबारत है यह । 

कहा हर मुसलमाँ , मुसलमां का हो ,
कहा कि तअस्सुब कुदूरत है यह । 

कहा यह इबादत भी इक कुफ्र है ,
कहा कि क़बीलों की आदत है यह। 

कहा इश्क़ ए मारूफ में डूब जा ,
कहा कोई जिंस ए लताफ़त है यह। 

कहा लज़्ज़तों की हक़ीक़त है क्या ,
कहा फ़ाक़ा मस्तों को मोहलत है यह। 

कहा तू नफ़ी में ख़ुशी करके चल ,
कहा ऐन इद्दत में शिद्दत है यह। 

कहा पाक ए अर्जी की तहरीक कर ,
कहा बिद्अतों की तिजारत है यह। 

कहा फिर नए रब रब की पहचान कर ,
कहा कि सदा ए सदाक़त है यह। 

 غزل 
(لندن میں کہی گئی آخری غزل )


کہا اسم اعظم  کی تشریح کر 
کہا لا الہ کی عبارت ہے یہ 

کہا ہر مسلماں مسلماں کا ہو 
کہا کہ تعصب قدورت ہے یہ 

کہایہ عبادت بھی ایک کفر ہے 
کہا کہ قبیلوں کی عادت ہے یہ 

کہا عشق معروف میں ڈوب جا 
کہا کوئی جنس لطافت ہے یہ ؟

کہا تو نفی میں خوشی کر کے چل 
کہا عین عدّت میں شدّت ہے یہ  

کہا لذّتوں کی حقیقت ہے کیا ؟
کہا فاقہ مستوں کو مہلت ہے یہ ٠

کہا پاک ارضی کی تحریک ہو 
کہا بدعتوں کی تجارت ہے یہ 

کہا پھر نئے حق کا اعلان 
کہا کہ صدا ے صداقت ہے یہ 
------

No comments:

Post a Comment