Friday, December 19, 2008

शक के मोती


शक के मोती


शक जुर्म नहीं, शक पाप नहीं, शक ही तो इक पैमाना है ,


विश्वाश में तुम लुटते हो सदा, विश्वाश में कब तक जाना है .




शक लाज़िम है भगवान ओ, ख़ुदा पर जिनकी सौ दूकानें हैं ,


औतार ओ पयम्बर पर शक हो, जो ज़्यादः तर अफ़साने1हैं .




शक हो सूफ़ी सन्यासी पर, जो छोटे ख़ुदा बन बैठे हैं ,


शक फूटे धर्म ग्रंथों पर, फ़ासिक़ हैं दुआ बन बैठे हैं .




शक पनपे धर्म के अड्डों पर, जो अपनी हुकूमत पाये हैं ,


जो पिए हैं ख़ून  की गंगा जल, जो माले ग़नीमत3 खाए हैं .




शक थोड़ा सा ख़ुद पर भी हो, मुझ पर कोई ग़ालिब तो नहीं ?


जो मेरा गुरू बन बैठा है, वह बदों का ग़ासिब तो नहीं ?




शक के परदे हट जाएँ तो, 'मुंकिरहक़ की तस्वीर मिले ,


क़ौमों को नई ताली मिले, जेहनों को नई तासीर मिले .


-कहानी २- मिथ्य  ३-युद्ध में लूटी सम्पत्ति ४-विजई ५ -अप्भोगी ६-सत्य









No comments:

Post a Comment